Besan ke laddu – बेसन का लड्डू अपने भारत में ही नही, बल्कि एशिया के कुछ और देशों में भी बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। यह भारत में हर Festivals (त्यौवहार) में बनाया जाता हैं। इसे हम घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते है इसे बनाना बहुत ही आसान है।
Besan ke laddu banane ki vidhi – बेसन के लड्डू बनाने की विधि
बेसन के लड्डू हेतु आवश्यक सामग्री
- बेसन – 2 कप
- चीनी -1 कप
- घी – 1 कप
- काजू -1/4 कप (बारीक कटे हुए)
- बादाम – 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
- पिस्ता – 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
- जायफल -1 (कद्दूकस किया हुआ)(वैकल्पिक)
- इलायची पाउडर -1 चम्मच
STEP:-1 बेसन का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन या कड़ाही को रखें।
STEP:-2 फिर उसमें घी डाले, घी गर्म होने के बाद उसमें बेसन को डाल कर अच्छी तरह मिलाएं जिससे उसमे गुठलियां न रहे।
STEP:-3 इसे लगभग 10 से 15 मिनट तक भूनते रहे जब तक यह हल्का ब्राउन न हो जाय।
STEP:-4 अब इसमें बारीक कटे हुए काजू, बादाम डाल कर ठीक तरह से मिलते हुए 1 से 2 मिनट तक भूनने के बाद आंच को बंद कर दे।
STEP:-5 इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और जायफल डाल कर ठंडा होने के लिए रख दे।
STEP:-6 ठंडा होने के बाद आप इसे लड्डू के आकार में बना कर उस पर कटे हुए पिस्ते को लगा लें और लड्डू तैयार।
STEP:-7 ये बिल्कुल Easy और Simple Formula है, besan ke laddu (बेसन के लड्डू) बनाने का।
बेसन के लड्डू हेतु सुझाव:-
- (Besan) बेसन के मिश्रण में गुठलियां हो जाना
बेसन के लड्डू में गुठलियां आ जाने पर उन्हें अच्छी तरह से कल्छी से दबाते हुए लगातार चलते रहे।
- खाते समय गले मे चिपकना
अगर बेसन भूनते समय सही से नही भूना होता है तो वह गले मे चिपकने लगता हैं इसलिए बेसन को अच्छी तरह से भूने जब तक बेसन हल्का ब्राउन न हो जाये।
- बेसन के लड्डू का कलर डार्क ब्राउन होने पर
अगर लड्डू का कलर डार्क ब्राउन हो गया हैं तो आप उसमे थोड़ा खाने वाला पीला कलर मिला सकते हैं।
- बेसन के लड्डू का दानेदार होना
बेसन के लड्डू को दानेदार बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल करे ।